पंकज कुमार (संपादक )
मितौली खीरी।हैदर नगर गांव में अज्ञात कारणों से अचानक एक घर में आग लग गई।
आग लगने से तीन छप्परों समेत ग्रहस्ती का सामना जल गया। सुचना के बाद भी देर से पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी।ग्रामीण ने कड़ी मशक्कत से आग बुझाई।
घर के परिजन दिल्ली काम करने के लिए बाहर गए हैं। घर में नहीं था कोई।
वही मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मितौली क्षेत्र के गांव हैदरनगर निवासी मनोज कुमार गौतम पुत्र छोटे लाल अपने परिवार के साथ तीन महीने से दिल्ली मजदूरी करने गए थे। अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई । आग फैलते देख ग्रामीणों ने शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीण तेज हवाओं के चलते कठिनाई आई।तेज हवाओं से देखते देखते आग से तीन छप्परों को अपने आगोश में ले लिया।। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग बुझाने में कामयाब हुए। आग लगने से मनोज गौतम के तीन छप्पर,तख्त,चारपाई,व ग्रहस्ती का सामान जल गया। सुचना के बाद बहुत देर से पहुंची मितौली दमकल विभाग की गाड़ी ने औपचारिक नाम पता नोट कर वापिस मितौली चली गयी । ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग बुझाने में कामयाब हुए । देर से पहुंची दमकल विभाग मितौली सुचना पर देर पहले पर कुछ ग्रामीणों ने विरोध किया।

