पंकज कुमार (मुख्य संपादक )
मितौली खीरी:- लोकसभा चुनाव के चलते धौरहरा प्रत्याशी भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/ सांसद रेखा अरुण वर्मा के संसदीय क्षेत्र की कस्ता विधानसभा के कस्ता कस्बे में सोमवार को चुनाव कार्यालय का हवन पूजन के साथ फीता काटकर सुभारम्भ किया गया।
धौरहरा लोकसभा क्षेत्र की कस्ता विधानसभा के कस्ता कस्बे में सोमवार को चुनाव कार्यालय का हवन पूजन जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, सांसद रेखा अरुण वर्मा, कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू, मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ नरेन्द्र सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया गया। साथ सैकड़ों बसपाई, सपाई व कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी की नीतियों से प्रेरित होकर भाजपा की सदस्यता भी दिलाई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए धौरहरा सांसद रेखा वर्मा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की योजनाओं व नीतियों को घर घर पहुचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलकर पार्टी को और भी मज़बूत कर 2024 के लोकसभा चुनाव में सफलता का परचम तक पहुचाएंगे। भाजपा ने बिना भेदभाव के विकास कार्य किए तथा सभी को आगे बढ़ाने का काम किया है। भाजपा ने तमाम ऐसी कल्याणकारी योजनाएं चला रखी हैं, जिनका लाभ सभी वर्ग के लोगों को मिल रहा है,भारत विश्वगुरू बनने की ओर अग्रसर है जल्द हम विकसित राष्ट्र की श्रेणी में शामिल होंगे विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं में प्रधानमंत्री मोदी सबसे ऊपर हैं। कार्यक्रम में सभी ने एक स्वर में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा को आश्वस्त किया धौरहरा में इस बार भाजपा की ऐतिहासिक विजय होगी। इस दौरान जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू, मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ नरेन्द्र सिंह ने भी अपने अपने सम्बोधन में भजपा की नीतियों का गुणानुवाद कर प्रत्यासी को भारी बहुमत से पुनः जीत दिलाने की अपील की,इस दौरान जिला मंत्री ब्रजेश सिंह, अर्बन कॉपरेटिव बैंक की अध्यक्ष पुष्पा सिंह, सुजीता कुमारी, अनिमेष पटेल, अवधेश कुमार पप्पू, नवाब कल्बे हसन, पूर्व प्रधान मितौली दिनेश मास्टर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजीव वर्मा ,अमित सिंह, सर्वेश सिंह, पग्गू तिवारी, राधेश्याम वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

