पंकज कुमार (संपादक )
मितौली खीरी। विकास खण्ड मितौली सभागार में सभी शिक्षकों द्वारा नव आगंतुक खण्ड शिक्षा अधिकारी भगवान राव का स्वागत किया एवम पूर्व खण्ड शिक्षा अधिकारी शत्रुघ्न सरोज का बिदाई समारोह आयोजित किया गया खन्ड शिक्षा अधिकारी सरोज ने कहा आप लोगों ने जो मुझे सहयोग दिया हम आपके सदैव आभारी रहेंगे नवांगतुक खन्ड शिक्षा अधिकारी ने कहा मैं सदैव आपके साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलूंगा आप सब हमारे परिवार के सदस्य हैं कार्यक्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला मीडिया प्रभारी सुधीर वर्मा, अध्यक्ष राजा राम भार्गव, महामंत्री परमानन्द यादव जिला कोषाध्यक्ष आदित्य अवस्थी , पंकज रस्तोगी, राकेश उपाध्याय, ए आर पी बृजेंद्र प्रताप सिंह, राजेश पाण्डेय, प्रशान्त पाण्डेय, अनुपम अवस्थी, अनुदेशक संघ के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी मुनेश कुमार , अनुदेशक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश पटेल,अमित कुमार शर्मा, शिक्षामित्र संघ के वरिष्ठ ब्लॉक उपाध्यक्ष शिवराम राठौर, सलीम अहमद, महेश कुमार,गणेश शंकर,वीरेन्द्र कुमार के साथ साथ सैकडों अध्यापक , शिक्षा मित्र व अनुदेशक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कुशल वक्ता संजय सिंह ने किया उपस्थित सभी शिक्षकों ने भाग लिया। और होली के इस अवसर पर एक दूसरे को रंग लगा कर शुभकामनाएं दी।

