पंकज कुमार (संपादक )
मितौली खीरी। अज्ञात कारणों के चलते लगी लगी आग, घर का सारा समान जल कर हुआ राख । सूचना पाकर अग्नि शमन की गाड़ी ने पहुंच कर पाया आग पर काबू।
जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम के समय थाना क्षेत्र के गांव बबौना में अज्ञात कारणों के चलते शरीफ पुत्र अजीमुल्ला के घर उस समय अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई जब सभी लोग घर से बाहर काम करने के लिए गए हुए थे। बताया जाता है घर में केवल उनकी बेटी ही थी। देखते ही देखते आग ने प्रचंड रूप धारण कर लिया और घर में रखे साइकिल, ठेलिया तथा बक्से में रखे जरूरी कागजात सभी के आधार, बैंक पास बुक, पायल, कुछ आभूषण समेत घर का सारा समान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत की किंतु आग की लपटें आसमान छू रही थी। तभी ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी राजू राव तथा अग्नि शमन कर्मचारी मौके पर पहुंच कर आग पर किसी तरह काबू पाया।
शरीफ मेहनत मजदूरी तथा ठेलिया चलाकर किसी तरह अपने परिवार का पालन पोषण करता था।
शरीफ के पास एक कमरा समेत पूरा घर कच्चा तथा फूस का बना हुआ था जो पूरी तरह जलकर राख हो गया।
ग्रामीणों द्वारा थाना प्रभारी राजू राव को जरिए दूरभाष सूचना देने के बाद कोतवाली स्तर पर अग्नि शमन गाड़ी होने के चलते सूचना के बाद मात्र दस मिनट में पहूंची अग्निशमन गाड़ी ने पाया आग पर काबू

