पंकज कुमार (सम्पादक )
महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली जनपद कुशीनगर में ₹435 करोड़ लागत से 146 एकड़ में बनने जा रहे महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का आज शिलान्यास हुआ।
इस अवसर पर ₹2,200 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न 482 जनोपयोगी परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास के साथ ही ‘पीएम कुसुम योजना’ के अंतर्गत अन्नदाता किसानों को सोलर पंप की स्थापना हेतु चयन-पत्र वितरित किए गए।

