पंकज कुमार गौतम (मुख्य संपादक)
मितौली खीरी। विकासखंड मितौली क्षेत्र के चुरई पुरवा गांव में सचिव अमित कुमार के यहां गृह प्रवेश के उपलक्ष में पांच दिवसीय बौद्ध कथा के आयोजन के अवसर पर तीसरे दिन धम्म कथा पर पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर ने तथागत गौतम बुद्ध एवं बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित किया। कथावाचक जयदेव शास्त्री शाहजहांपुर के द्वारा तथागत गौतम बुद्ध एवं डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। बौद्ध कथा वाचक ने आई हुई जनता का मधुर वाणी बुद्ध के संगीत गीत से मन मोह लिया।
इस अवसर पर पूर्व चेयर मैन गन्ना समिति मैगलगंज अध्यक्ष रामप्रसाद ,जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ शमशाद अली,प्रधानप्रतिनिधि संदीप कुमार,रजनीश कुमार,जितेंद्र कुमार सहित सम्मानित लोग एवं महिलाएं मौजूद रहीं।

