पंकज कुमार (चीफ एडिटर)
मितौलीखीरी – विकास खंड मितौली के ग्राम पंचायत कस्ता में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में पहुंची भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/ धौरहरा सांसद रेखा अरुण वर्मा द्वारा ग्राम पंचायतों में 1.32 करोड़ के कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।
विकास खण्ड मितौली की ग्राम पंचायत कस्ता के पैट्रोल पंप के पास विकास खंड अधिकारी मितौली अमित सिंह परिहार के संयोजन में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/धौरहरा सांसद रेखा अरुण वर्मा द्वारा मितौली विकास क्षेत्र की 1.32 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण किया गया। रेखा वर्मा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रहा रही योजनाओं पर चर्चा की। खन्ड विकास अधिकारी मितौली अमित सिंह परिहार ने बताया कि ब्लॉक की 24 ग्राम पंचायतों में कराए गए 1.32 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया है। जिसमे अलीनगर ग्राम पंचायत में अम्बेडकर पार्क, मितौली ग्राम पंचायत में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र, मुल्तानपुर ग्रंट ग्राम पंचायत में प्राथमिक विद्यालय हरीशपुर व कस्ता सहित 21 ग्राम पंचायतों में निर्मित आरआरसी सेंटरों का लोकार्पण धौरहरा सांसद द्वारा किया गया है। कार्यक्रम में गोला विधायक मोंटी गिरि, अमित सिंह, अवधेश कुमार पप्पू, डॉ आदेश भार्गव, डॉक्टर प्रमोद यादव, विकास भदौरिया, मण्डल अध्यक्ष मितौली सर्वेश सिंह, एडीओ मुन्ना लाल,एडीओ आइएसबी राजेश शुक्ल, कस्ता प्रधान अजमेर अली, सचिव मनोज भार्गव, ब्रम्हप्रकाश तिवारी, धर्मेंद्र वर्मा, योगेंद्र वर्मा, राजेंद्र, धीरेंद्र, रीतू यादव, धनदेवी सहित भाजपा कार्यकर्ता, क्षेत्र के सम्मानित नागरिक समूह की महिलाएं मौजूद रही।

