जनपद लखीमपुर खीरी के थाना क्षेत्र मैगलगंज कस्बे में दिनाँक 17/05/2022 को अज्ञात वाहन की टक्कर से सुबह करीब 4 बजे मोर्निंग वॉक जाते हुए एक व्यक्ति की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक मैगलगंज कस्बे के निवासी सुरेन्द्र गुप्ता उर्फ भग्गा पुत्र शंकर लाल गुप्ता प्रतिदिन की अपनी दिनचर्या के चलते सुबह करीब 4 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे,औरंगाबाद रोड निकट बैरियल के पास तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनको जोरदार टक्कर मार दी जिसके चलते उनके सिर से अधिक खून बह गया और मौके पर ही मौत हो गई।अज्ञात वाहन लोगो की पहुँच से निकल गया।वही साथ के कुछ लोगो ने जो कि उन्ही के साथ सुबह टहलने के लिए गए थे इसकी सूचना उनके परिवार वालो को दी गई जिससे परिवार वालो ने सुरेंद्र गुप्ता को इस आशय से मितौली सी एच सी के लिए ले गए शायद कुछ इलाज हो जाये।लेकिन वहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।जिसके बाद उन्हें पुलिस कार्यवाही खत्म होने के बाद लखीमपुर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
