मोदीनगर के ग्राम पट्टी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन विधानसभा महासचीव प्रविन्दर पट्टी के द्वारा किया गया जिसकी अध्यक्षता चौधरी युगराज सिंह और संचालन विधानसभा अध्यक्ष देववृत धामा ने किया,
आज की बैठक मे लोकसभा बागपत के प्रभारी मनोज चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ये लोकसभा का प्रभार मिलने के बाद मनोज चौधरी की विधानसभा मोदीनगर में पहली बैठक रही,
सबसे पहले देववृत धामा ने सभी कार्यकर्ताओं का परिचय कराया फिर सभी ने चुनाव की तैयारीयों से सम्बंधित विचार रखे। जिला गाजियाबाद के अध्यक्ष फैसल हुसैन ने विधानसभा की टीम पर भरोसा जताते हुए प्रभारी से वादा किया की मोदीनगर से हर हाल में गठबंधन को विजय मिलेगी, जाट बाहुल्य गांव पट्टी में कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों से पूर्व दर्ज़ा प्राप्त मंत्री रमेश प्रजापति व प्रदेश सचिव शिक्षाविद कालूराम धामा ने वर्तमान की भाजपा सरकार के क्रिया कलापों, नियत व नियति पर चर्चा की फिर लोकदल के इंडिया को छोड़ने के बाद जाटों का मिजाज जानने की कोशिश की सभी ने एक सुर में कहा की अब किसी कीमत पर बिना विचारधारा की पार्टी को वोट नहीं देनी,
अर्जुन अवार्ड से सम्मानित पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बड़ौत शौकीन्दर पहलवान, नगर अध्यक्ष सचिन दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं का सम्बोधन किया, ब्लॉक अध्यक्ष गफ्फार तोमर, नवनीत तोमर, मुस्तफा चौधरी, फिरोज चौहान, सालीम तोमर, जावेद मास्टरजी तोड़ी, फारुख मलिक, नूरदिन, परवेज तोड़ी, अकरम, साजिद, ओमबीर सिंह, सुखबीर सिंह, मुन्नीलाल, राजकुमार राजू ठेकेदार, कँवरपाल मास्टरजी, बेगराज सिंह, प्रेम सिंह, नरेश, मनोज, गौरव, दुष्यंत, मोनू, बिट्टू, राहुल, ब्रजवीर सिंह, कृष्णपाल, राजीव, हरिओम, सुभास शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

