मितौली खीरी। थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित राजा लोन सिंह की गढ़ी पर खंडहर शिवालय में सुबह करीब 10 बजे प्रेमी युगल का शव खून से लथपथ पड़ा देखा गया। जिससे क्षेत्र में सनसनी मच गई।
आस पास की तमाम भीड़ इकट्ठा हो गयी। युवक युवतियों के चेहरे
पहचान में नही आ रही थी। सूचना पर पहुंचे सीओ शमसेर बहादुर व थाना प्रभारी राजू राव एवं पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का जायजा लेते हुए तत्काल प्रभाव से उच्च अधिकारियों को घटना के संबंध में अवगत कराया।
मृत युवक तथा युवती का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया घटनास्थल के अनुसार मृत युवक और मृत युवती दोनों के शरीर पर गोली के निशान बने हुए थे वहीं पर एक 315 बोर तमंचा तथा एक खोखा कारतूस भी पड़ा हुआ पाया गया। मृतक युवक की जेब में दो जिंदा कारतूस पाए गए।
तलाशी के दौरान युवक की पर्स से आधार कार्ड मिला जिसमें रावेन्द्र पुत्र कल्लूराम निवासी कल्लुअमोती के रूप में शिनाख्त हुई है।
वहीँ युवती की पहचान उमा भारती पुत्री सत्यपाल निवासी मुरादपुर के रूप में हुई है। युवती सोनम हॉस्पिटल में ए एन एम के पद पर कार्य करती थी। परिजनों का कथन है कि सुबह नौ बजे वह घर से निकली थी। युवक के परिजनों का कथन है लड़का लखनऊ में पढ़ता था सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था।
घटना स्थल का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा तथा पुलिस उपाधीक्षक मितौली शमशेर बहादुर सिंह द्वारा किया गया। फॉरेंसिक जांच टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटनास्थल पर पड़े हुए 315 बोर् तमंचा अपने कब्जे में लेकर उसके अंदर एक कारतूस खोखा भी प्राप्त हुआ।
पुलिस द्वारा हत्या या आत्महत्या के बीच गहनता से जांच की जा रही है पोस्टमार्टम के उपरांत हत्या या आत्महत्या का पर्दाफाश हो पायेगा। सीओ शमसेर बहादुर ने बताया प्रथम दृष्टया लग रहा है कि युवक ने पहले युवती को गोली मारी उसके बाद खुद गोली मार ली फिलहाल घटना की अन्य पहलुओं पर भी जाँच की जा रही है। पीएम व फारेंशिक रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

