निघासन खीरी |पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री व परिवहन के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी निघासन महोदय के कुशल मार्गदर्शन में आज दिनांक 17.05.2022 को थाना निघासन पुलिस द्वारा गस्त व चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बहदग्राम कटहिया सेमरापुरवा तिराहा से 01 अदद अवैध तमन्चा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद करके अभियुक्त मोईन अली पुत्र खलील निवासी ग्राम लखनियापुर थाना निघासन खीरी को गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में थाना निघासन पर मु०अ०सं० 394/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत करके अभियुक्त का चालान मा० न्यायालय भेजा गया है।
