लखीमपुर खीरी। कस्बा मितौली में स्थित विद्या भारतीय विद्यालय बराती लाल गोमती देवी सरस्वती विद्या मंदिर में बसंत पंचमी माँ सरस्वती जन्मोत्सव पर्व के उपलक्ष्य में विद्यालय के प्रबंधक राम औतार गुप्त द्वारा माँ सरस्वती का पूजन अर्चन हवन वैदिक मंत्रोउचारण के साथ किया गया। इस अवसर पर तीन से सात वर्ष भाइया बहनों ने विद्यारम्भ संस्कार पोथी पूजन अर्चन आचार्य राम जी पांडेय के द्वारा कराया गया प्रधानाचार्य ने बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी और सभी आगंतुकों को आभार व्यक्त किया। इस अवसर प्रधानाचार्य सुधार मिश्र, नितेश श्रीवास्तव, उपेंद्र शुक्ल, महेंद्र पाल, जितेंद्र मिश्र, अनिल कुमार, देवेश कुमार, अभयजीत अवस्थी , पंकज दीक्षित, सुमित मिश्र, सारिका कुशवाहा, पवन शुक्ल आदि अभिवावक मौजूद रहे एवं आचार्या बहने सुभाषनी एवं डाली, भइया बहने पूर्व छात्र एवं अभिवक गण मौजूद रहे।

