पंकज कुमार गौतम( मुख्य संपादक)
मितौली खीरी। विकासखंड क्षेत्र के चंद्रिका सिंह सुंदर सिंह महाविद्यालय में मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा अरुण वर्मा व मितौली मंडल अध्यक्ष सर्वेश सिंह की मौजूदगी में गेल इंडिया लिमिटेड के सीएसआर योजना के अंतर्गत योग शिविर के अवसर पर भाजपा के बूथ अध्यक्षों व मंडल कार्यकर्ता को गेल योगा किट वितरण किया गया।
मंच का संचालन मंडल अध्यक्ष सर्वेश सिंह के द्वारा किया गया
जहां सांसद को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने श्रीराम का गमछा पहनाकर सम्मानित किया।
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा अरुण वर्मा ने कार्यकर्ताओं का संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी बूथ के कार्यकर्ताओं को हमेशा सम्मान करती है क्योंकि बूथ के कार्यकर्ताओं के द्वारा ही पार्टी को मजबूती मिलती हैं।
वहीं सांसद ने भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रहे हैं उन तमाम विभिन्न योजनाओं के बारे में बूथ कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। और इतना ही नहीं बूथ कार्यकर्ताओं से अपील किया कि लोकसभा चुनाव मैं अन्य पार्टियों की जमानत जप्त हो जाए। इतनी आप सभी लोग मेहनत करेंगे।
वैसे भी हमारे कार्यकर्ता काफी मेहनत करते हैं। जो बधाई के पात्र है।
हम सभी लोग देश के लिए निरंतर निर्णय ले रहे हैं चाहे कश्मीर के 370 धारा हो चाहे राम मंदिर हो जो 500 वर्ष पुराना आस्था का मंदिर था।आज हमारी पार्टी द्वारा इतना पुराना मुद्दा था जिसको आज बनवाने का काम किया है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद्र पुष्कर, महाविद्यालय प्रबधक अमित सिंह व भाजपा नेता,प्रधान प्रतिनिधि अवधेश कुमार पप्पू,विपुल पटेल,प्रमोद कुमार,सचिन शुक्ला साधन सहकारी समिति,मंडल उपाध्यक्ष रामगोपाल अर्कवंशी,मंडल मंत्री संगठन नितीश गुप्ता,प्रधान लाला राम अलीपुर,सियाराम गौतम,महामंत्री अशोक कुमार गौतम,
अमित पुष्कर सहित सम्मानित लोग व बूथ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

