लखीमपुर खीरी। कस्बा मितौली में सात दिवसीय संगीत में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा महोत्सव का आयोजन अनीता मिश्रा अन्नू बुआ के निवास स्थान पश्चिमी मोहल्ला में आयोजित होगा।
प्रथम दिवस दिनांक 10 फरवरी दिन शनिवार को प्रातः 9:00 बजे से राधा कृष्ण मंदिर ठाकुर निकट द्वारा पंचायत भवन से भव्य कलश यात्रा व भव्य शोभा यात्रा शुभारंभ होगी। 10 फरवरी से 16 फरवरी तक परम् विद्वान आचार्य श्री गौरव जी महाराज (श्रीधाम बृन्दावन) की अमृतमयवाणी से अपराह्न 1 बजे से 4 बजे तक, रात्रि बेला में 7 बजे से 10 बजे तक श्रीमद्भागवत चर्चा और बृन्दावन से पधारे कलाकारों द्वारा मनमोहक सजीव झांकिया दिखाई जायेगी। 17 फरवरी दिन शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से हवन पूजन के उपरांत कन्या भोज व विशाल भंडारे का आयोजन होगा।

