पंकज कुमार गौतम (मुख्य संपादक)
लखीमपुर खीरी। बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। वहीं उन्हें मानसिक रोगियों के लक्षणों और गतिविधियों के बारे में बताया गया। शिविर का उद्देश्य जनमानस में मानसिक बीमारियों को लेकर जागरूकता फैलाना और ऐसे मरीजों को पहचानना था जो मानसिक बीमारियों को समझ नहीं पाते और भूत बाधा के चक्कर में पड़ कर ओझा हकीमो के चक्कर में पड़ जाते हैं। जिला मानसिक स्वास्थ्य टीम के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पढ़ रहे छात्रों को मनोचिकित्सक डॉ. अखिलेश शुक्ला और नैदानिक मनोवैज्ञानिक स्तुति कक्कड़ व जिला मानसिक टीम द्वारा शिविर के माध्यम से जानकारी दी गई कि
आजकल हर दूसरा व्यक्ति तनाव से पीड़ित हैं। लोग छोटी-छोटी बातों के बारे इतना सोचते हैं कि अन्य जरुरी बातों पर उनका ध्यान ही नहीं जाता है। बढ़ा हुआ तनाव हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत अधिक हानिकारक होता है। अगर वक्त रहते इस स्ट्रेस और चिंता को कम ना किया जाए तो इसका बुरा असर हमारी ऑफिसियल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ पर भी पड़ता है।
मनोचिकित्सक डॉ. अखिलेश शुक्ला द्वारा अध्ययन कर रहे बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्रदान की गई। जानकारी प्रदान करने का उद्देश्य था भविष्य में बच्चे मानसिक स्वास्थ्य से सम्बंधित समस्याओं की पहचान करते हुए अपने घर परिवार एवं समाज मे मानसिक मरीजों को पहचान कर उनका इलाज करवा कर् एक स्वस्थ्य समाज का निर्माण करना था। बोर्ड परीक्षा को लेकर दिमाग़ मे प्रेशर नही देना है। इसके अतिरिक्त अपने मन को एकदम तनाव मुक्त रखना है इसके लिए सात से आठ घंटे की नींद, मैडिटेशन, योगा, स्पोर्ट्स एक्टिविटी आदि करके मन को शांत कर सकते है।
साईक्रेटिक सोशल वर्कर अतुल कुमार पाण्डेय द्वारा उपस्थित बच्चों को टेली मानस नंबर 14416 के बारे मे बताया गया और जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम रोस्टर के बारे मे बताया गया। विद्यालय मे करीब 550 बच्चों को मानसिक स्वास्थ के बारे में बताया गया। शिविर मे मन दूत भी सेलेक्ट किये गये। इसके पश्चात बच्चो को पुरस्कृत किया गया। शिविर मे विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा शिविर आयोजन मे विशेष योगदान दिया गया। जनपद के वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. अखिलेश शुक्ला, साइकेट्रिक सोशल वर्कर अतुल कुमार पाण्डेय, साइकेट्रिक नर्स विवेक मित्तल सहित विद्यालय के अन्य अध्यापकगण उपस्थित रहे।

