पंकज कुमार गौतम (चीफ इन एडिटर )
मितौली खीरी।विकासखंड की ग्राम पंचायत खमरिया तथा गणेशपुर में ग्राम स्तरीय विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में बैठक संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता नोडल अधिकारीअवर अभियंता लघु सिंचाई सतीश चंद्र मौर्य द्वारा की गई बैठक का संचालन सहायक विकास अधिकारी कृषि अनिल कुमार ने करते हुए शासन द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया इस अवसर पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी रितु यादव ने शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी आम जनता को दी। इस अवसर पर मुख्य रूप से बाल विकास परियोजना द्वारा अन्नप्राशन कार्यक्रम कराया गया वहीं कुपोषण से बचने के लिए महिलाओं को किट प्रदान की गई इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि अनूप कुमार राठौर ने समस्त मंचासीन सदस्यों का स्वागत अंग वस्त्र व राममंदिर प्रतिमा देकर पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
वहीं ग्राम प्रधान नीलम देवी प्रधान प्रतिनिधि महेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में सहायक विकास अधिकारी कृषि अनिल कुमार ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी आम जनता को देते हुए नोडल अधिकारी अवर अभियंता सिंचाई सतीश कुमार मौर्य ने समस्त नागरिकों को शपथ दिलाते हुए सन 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर बनाए जान का संकल्प दिलाया बैठक में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत विकास अधिकारी रीतू यादव,लाल बहादुर,प्रधानप्रतिनिधि संजय राठौर,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अमित पुष्कर,राजेंद्र प्रसाद क्षेत्र पंचायत सदस्य,सर्वेश कुमार ग्राम रोजगार,सिंकी वर्मा पंचायत सहायक तथा ग्राम पंचायत की महिलाएं एवं नागरिक उपस्थित रहे।

