मितौली खीरी। राम जन्म भूमि आंदोलन में विकासखंड मितौली के नागरिकों की संख्या सर्वाधिक रही । जिसमें कस्ता कस्बे के वरिष्ठ भाजपा नेता राम गोपाल अवस्थी के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में कार सेवकों ने अयोध्या जाकर राम जन्मभूमि आंदोलन को सफल बनाया। राम जन्मभूमि आंदोलन की अग्रणी नेता स्वर्गीय रामकुमार वर्मा के साथ कस्ता निवासी रामगोपाल अवस्थी डा चंद्रभाल वर्मा योगेश कुमार शुक्ला राजेश कुमार अवस्थी स्वर्गीय डॉक्टर वीरेंद्र मिश्रा महेश प्रसाद यादव आदि काफी संख्या में कारसेवकों को लेकर राम जन्मभूमि आंदोलन में भागीदारी की थी। उत्तर प्रदेश में जब जेल में बंद करने के लिए जगह नहीं बची तब इन कार सेवकों को अस्थाई जेल के रूप में संपूर्ण नगर विद्यालय में बंद किया गया था । कार सेवकों की मिलाई के लिए क्षेत्र के काफी संख्या में लोग वहां पहुंचे तथा उनका हाल-चाल जाना लगभग 3 सप्ताह तक कार सेवकों कोअस्थाई जेल में बंद रखा गया। तत्पश्चात उन्हें रिहा कर दिया गया। राम जन्मभूमि आंदोलन के समय उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव की सरकार थी। कास्ता निवासी स्वर्गीय पंडित राम गोपाल अवस्थी काफी पुराने जनसंघ के कार्यकर्ता थे ।पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी जब मितौली तथा कस्ता आए थे तब भाजपा नेता रामगोपाल अवस्थी जी के घर पर रुक कर चाय पी थी। कस्ता कस्बे में माननीय अटल बिहारी वाजपेई जी का फूल मालाओं से स्वागत किया गया था । स्वागत समारोह में आम जनता की भी भागीदारी रही थी। जब जनता द्वारा अटल बिहारी वाजपेई जी को माला पहनाया जा रहा था तब अटल बिहारी वाजपेई जी ने स्वयं अपने गले से माले को उतार कर जनता को ही पहना दिया था। माला पहनने वालों में सौभाग्यशाली व्यक्ति के रूप में सदुल्ला गाजी रहे। वर्तमान समय में जब अयोध्या राम मंदिर निर्माण के अक्षत घर-घर वितरण किए गए तब कर सेवक के रूप में योगेश कुमार शुक्ला तथा राजेश कुमार अवस्थी का खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। श्री राम जन्मभूमि में जाकर पूजन अर्चन करने का मन बना लिया जनता के सैकड़ो व्यक्तियों ने अयोध्या जाकर श्री राम मंदिर में दर्शन करने की इच्छा जताई है।

