मितौली खीरी। कस्बा मितौली के बीचो-बीच में राज कुमार मिश्र गुड्डू मिश्र (मिश्रा टेंट हाउस) आवास के निकट , सप्त दिवसीय पंचम श्रीविष्णु महायज्ञ मानस वेदांत संत सम्मेलन एवं कथा प्रवचन में यज्ञ की पुर्णाहुति यज्ञ संचालक, उद्घोषक मार्गदर्शक हरि बोल जी के मार्गदर्शन में सप्तम विष्णु महायज्ञ एवं वेदांत सम्मेलन का आयोजन किया गया सांय कालीन बेला में बेला में विद्वान मानस मर्मज्ञ प्रवीण शास्त्री, महाभारत के महारथी विराट व यज्ञ में पधारे वक्क्तोंओ की अमृतमयी वाणी से माता शबरी की भक्ति की महिमा का वर्णन करते हुए सुंदर भजन के माध्यम से स्रोताओं का मन मोह लिया।
महा भारत के महारथी शिखर के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत के माध्यम से पांडवो के अज्ञातवास का प्रसंग सुनाया श्रोताओं ने कथा सुनकर भाव विभोर हो गए । वैदिक मंडल टोली आचार्य बृज भूषण मिश्र, आचार्य राम शंकर दीक्षित , आचार्य राम जी पांडेय, आचार्य प्रांशु मिश्र, दिलीप तिवारी, आचार्य द्वारा वैदिक विधि विधान से मंत्रोउचारण के साथ पूजन अर्चन हवन में मुख्य यजमान योगेंद्र मिश्र, लक्ष्मी शंकर शुक्ल,आलोक मिश्र, अरविन्द्र मिश्र,
संजय मिश्र, अखिलेश मिश्र, डाक्टर आशीष गुप्ता, देशदीपक ऊर्फ दीपू शुक्ल, अशोक मिश्र ( राजू ), हरिकिशोर मिश्र ने हवन मेंअंतिऊ आहुति अर्पित कर सुख सम्रद्धि, शांति, सद्भाव वैभव, ऐश्वर्य की मंगल कामना की, 7 जनवरी को कन्या भोज व विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा। हरि बोल जी महाराज सायंकालीन बेला में बच्चों को योग प्राणायाम करवाया और बच्चों को योग की विस्तृत जानकारी दी।

