पंकज कुमार गौतम (मुख्य संपादक)
मितौली खीरी । बुधवार को तहसील बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ताओं ने बैठक में रजिस्ट्री संबंधी कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया है।
तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं की बैठक संपन्न हुई। इस आवाश्यक बैठक में पूर्व से चले आ रहे कार्य बहिष्कार के विषय में चर्चा की गई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।31 दिसंबर तक सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य तथा रजिस्ट्री संबंधी सभी कार्यों से विरत रहेंगे। ज्ञात हो अधिवक्ताओं ने पूर्व में उपनिबंधक कार्यालय को नवीन तहसील भवन में स्थानांतरित कराए जाने की मांग की थी। मांग पूरी न होने के कारण अधिवक्ताओं ने 31 दिसंबर तक न्यायिक कार्य सहित सभी रजिस्ट्री संबंधी कार्यों का बहिष्कार करते हुए विरत रहने का निर्णय लिया है।

