पंकज कुमार गौतम(मुख्य संपादक)
मितौली खीरी ।बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा मुख्य अतिथि कस्ता विधायक सौरभ सिंह ‘सोनू’ की अध्यक्षता में व खण्ड शिक्षा अधिकारी शत्रुघ्न सरोज के नेतृत्व में ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम समारोह का आयोजन किया गया l कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला मंत्री ब्रजेश सिंह,उप जिलाधिकारी मितौली विनीत उपाध्याय ,खंड विकास अधिकारी मितौली राकेश सिंह मौजूद रहे l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने सरकार द्वारा चलाई जा रही परिषदीय विद्यालयों में विभिन्न योजनाएं जैसे विद्यालय कायाकल्प , निपुण भारत अभियान पर विस्तृत चर्चा की l खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालय को बेहतर बनाने के लिए प्रधानों से विद्यालय कायाकल्प पे सहयोग मांगा गया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के द्वारा अपने विद्यालय को बेहतर करने के लिए प्रधान व प्रधानाध्यापक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया l कार्यक्रम में विकास खण्ड के कई प्रधान व विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष व सदस्य गण मौजूद रहे l इस अवसर पर में आरपी ब्रजेंद्र सिंह, राजेश पाण्डेय, प्रशांत पाण्डेय, अनुपम अवस्थी शिक्षक सुधीर कुमार, सलीम अहमद, अनुदेशक संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी मुनेश कुमार,संजय सिंह , परमानंद यादव , कुलदीप यादव , छोटे लाल पाल, राजा राम भार्गव , जमाल अहमद शिवराम राठौर, आदि शिक्षक मौजूद रहे l

