किसान भवन मोदीनगर में मजदूरों की 26 कालोनियों के निवासियों को मालिकाना हक के लिए किसान भवन में एक बैठक आ आयोजन किया गया। लंबे समय से मजदूरों को मालिकाना हक की मांग व लड़ाई का नतीजा नहीं निकला। मोदी के नाम से जो कालोनी है जिनकी संख्या 26 है वास्तव में ये प्रोपर्टी राज्य सरकार की है। जिसे शासन भी मान चुका है। लेकिन मोदी समूह अपनी संपत्ति बताकर बारह सौ करोड़ की संपत्ति को बेच चुके हैं जबकि मोदी समहू को खरीद फरोख्त का कोई अधिकार प्राप्त नहीं है। प्रशासन व नेताओ की मिली भगत से मजदूरों को मालिकाना हक नहीं दिया गया। अनेक वाद न्यायालयों में भी विचाराधीन है। जिन मजदूरों ने इस सम्बंध में लड़ाई लड़ी उनके विरुद्ध मोदी समूह के द्वारा षड्यंत्र कर झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए। जिससे मजदुरो को न्याय नहीं मिल सका।
इन मुद्दों को लेकर आज जन अधिकार मोर्चा का गठन किया गया, मोर्चा के संयोजक के लिए कुलदीप सैनी, तेजपाल पोसवाल व पीके खन्ना ने देवव्रत धामा के नाम का प्रस्ताव दिया कमेटी के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से देवव्रत धामा को संयोजक चुना गया। बाकी सभी सदस्य को सह-संयोजक एक मत से बनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय कुमार माहेश्वरी ने की व संचालन विनोद गौतम पूर्व सभासद ने किया। सभी उपस्थित सदस्यो ने इस लड़ाई को अंतिम सांस व अंजाम तक ले जाने का संकल्प लिया। बैठक में गणमान्य मजदूर नेता सर्व श्री ऋषिपाल त्यागी, तेजपाल पोसवाल पूर्व सभासद, नितिन त्यागी, कुलदीप सैनी, कृपाल सिंह यादव, हरीश शर्मा, नित्यानंद, कृष्णपाल सिंह, अभिषेक खन्ना, नवनीत तोमर, लक्ष्मण सिंह, श्याम सिंह, कैलाश नाथ तिवारी, जयपाल सिंह, संदीप भारद्वाज पूर्व सभासद, राजपाल त्यागी, प्रदीप माहेश्वरी, विनय कुमार मिश्रा, अय्यूब, संतोष, शिवकुमार, उमेद सिंह और अनुराग जिंदल आदि गणमान्य लोगों की गरिमामय उपस्थिति रही।

