लखीमपुर खीरी |पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद खीरी के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारियों द्वारा पुलिस बल के साथ थानाक्षेत्र के बैंक /एटीएम/डाकघर की चेकिंग की गयी तथा बैंक शाखा प्रबन्धकों से वार्ता की गयी व सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक सुझावों को भी साझा किया गया। इस दौरान बैंक में निर्धारित मानकों के अनुसार आवश्यक उपकरणों की भी जाँच की गयी । साथ ही जनसेवा केन्द्रों/डाकघरों के आसपास चेकिंग करते हुये बैंक/ एटीम /डाकघर/जनसेवा केन्द्रों के अन्दर/बाहर उपस्थित व्यक्तियों से आवश्यक पूछताछ की गई और आस-पास खडे वाहनों की भी चेकिंग भी की गई।
