मितौली खीरी । नवरात्रि, दुर्गापूजा, दशहरा के पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य को लेकर पीस कमेटी की बैठक उपजिला अधिकारी विनीत कुमार उपाध्याय व पुलिस उपाधीक्षक मितौली सुबोध जायसवाल की अध्यक्षता में थाना मुख्यालय पर संपन्न हुई।
बैठक में उपजिलाधिकारी ने क्षेत्र में नवरात्रि दुर्गा पूजा एवम दशहरा के पावन पर्व पर पूर्ण रूप से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की इस अवसर पर उपस्थित पुलिस उपाधीक्षक मितौली ने स्पष्ट रूप से कहा की समाज में अराजकता फैलाने वाले व्यक्तियों को किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा क्षेत्र में जागरण एवम बड़े आयोजन करने वाले आयोजको को प्रशासन से अनुमति लेते हुए शासनदेशों का पालन की जाने के निर्देश दिए गए। उपस्थित जनमानस ने नवरात्रि एवम दशहरे के पावन पर्व पर पूर्ण रूप से पूर्व की भांति शांति व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन दिया गया। पुलिस उपाधीक्षक मितौली सुबोध जयसवाल ने त्योहारों में शांत व्यवस्था कायम रखने एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की, इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक आलोक धीमान ने बैठक में उपस्थित गण मान्य व्यक्तियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के आश्वासन देने के लिए आगंतुकों को बधाई दी गई।
इस अवसर पर मितौली थाना के उपनिरीक्षक देवकरण शर्मा, उपनिरीक्षक रामबाबू शर्मा, राजेंद्र यादव, परितोष पांडेय सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी, ग्राम प्रधान व मुस्लिम उलेमा, धर्म गुरु, ग्राम प्रधान, बीडीसी सहित थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

