चीफ एडिटर पंकज कुमार गौतम
लखीमपुर-खीरी। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 10 अक्टूबर दिन मंगलवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष में स्वास्थ्य विभाग खीरी द्वारा जिला पंचायत सभागार से प्रातः 9:30 बजे जनमानस को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रैली का आयोजन किया जाएगा, जो कि जिला पंचायत सभागार से प्रारंभ होकर राजकीय इंटर कॉलेज होते हुए बड़ा चौराहा एवं विलोबी मेमोरियल हॉल से जिला पंचायत सभागार पर संपन्न होगी एवं 11 बजे से संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक योगेश वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह, जिला अधिकारी खीरी, मुख्य विकास अधिकारी खीरी भी उपस्थित रहेंगे। जनपद में मनोरोग चिकित्सक द्वारा जिला चिकित्सालय में प्रत्येक सोमवार बुधवार तथा शुक्रवार को ओपीडी की सेवा तथा अन्य दिवसों में चयनित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी की सेवा प्रदान की जाती है l स्कूलों, वर्कप्लेस, बाल गृह, महिला गृह, वृद्ध आश्रम, वन स्टॉप सेंटर, किशोर न्याय बोर्ड एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों यथा मजारों, मंदिरों एवं झाड़ फूंक करने वाले स्थलों पर शिविर लगाकर लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर इलाज हेतु प्रेरित किया जाता है।
बीते वर्ष में मानसिक स्वास्थ्य टीम द्वारा देखे गए हैं 14087 मरीज
विगत वर्ष में 14087 मरीज को जिला चिकित्सालय में एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 1447 मरीज को ओपीडी की सेवाएं प्रदान की गई है। वहीं नैदानिक मनोवैज्ञानिक द्वारा विगत वर्ष में 90 लोगों को मानसिक विकलांग प्रमाण पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला कारागार में 19 भ्रमण कर 628 कैदियों को मानसिक स्वास्थ्य की सेवाएं प्रदान की गई तथा अन्य 58 कैंपों के माध्यम से 834 मरीज को मानसिक स्वास्थ्य की सेवाएं प्रदान की गई।

