मितौली खीरी।। विकास खंड मितौली कस्बा मितौली गुप्ता कॉलोनी स्थित अमित गुप्ता के आवास के निकट साइंमंदिर परिसर में गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई थी गुप्ता कॉलोनी मितौली से गाजे बाजे के साथ मूर्ति विसर्जन यात्रा निकाली गई जिसमें कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने सर पर गणेश प्रतिमा रखकर यात्रा का शुभारंभ किया यात्रा मितौली कस्बे की मुख्य गलियों से गाजे बाजे के साथ गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ। प्रथम पूजनीय गणेश भगवान की जय के उदरघोष के साथ बारी-बारी से गणेश जी की प्रतिमा सर पर रखकर रतहरी ग्राम कठिना नदी स्थित कष्ट हरण धाम मंदिर पर मूर्ति का विसर्जन किया गया इस अवसर पर युवा समाज सेवी अमित गुप्त, आदित्य गुप्त, रमांशंकर तिवारी मौसमपुर, अशोक गुप्त, पुजारी राम जी पांडे, सोनू सिंह सेमरावां, सुधाकर जायसवाल, सहित समस्त क्षेत्र के श्रद्धालु सम्मानित नागरिक माताएं बहने मौजूद रहीं।

