लखीमपुर खीरी। जेल में निरुद्ध महिला बंदियों को रोजमर्रा की जरूरत का सामान इनर व्हील क्लब ऑफ नवदिशा द्वारा वितरित किया गया। जिससे बंदियों के चेहरे खिल उठे।
संस्था की संपादक कनक बरनवाल ने बताया कि महिला बंदियों को रोजमर्रा का सामान जैसे बालों में लगाने वाला तेल, नहाने का साबुन, कपड़े धोने का साबुन, शैंपू, निरमा आदि सामान संस्था की सचिव दीपाली गुप्ता के नेतृत्व में वितरित किया गया। समान पाकर महिला बंदियों में खुशी देखने को मिली। महिला बंदियों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए इनर व्हील क्लब लखीमपुर नवदिशा को धन्यवाद दिया। क्लब उपाध्यक्ष कुमकुम गुप्ता ने बताया कि संस्था आगे भी इसी तरह से महिला बंधिया की मदद करती रहेगी। इस दौरान जेल अधिकारी भी मौजूद रहे।

