मितौली खीरी | विकासखंड मितौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत इनायत चीफ ग्रंट में लगातार दो दिन से हो रही बारिश से कच्चा मकान गिरा |आपको बताते चले पूरा मामला अवधपुर गांव का है जहां लगातार हो रही बारिश से विधवा मालती देवी पत्नी स्वर्गीय राजकुमार का बारिश के चलते कच्चा मकान धराशाही हो गया है | संयुक्त अच्छा रहा कि अपने दो बेटियों के साथ महिला चारा काटने के लिए खेत पर गई थी | जिससे उसका परिवार बच गया| अन्यथा हो सकती थी बड़ी घटना|
मालती देवी के पति की मृत्यु लगभग 15 साल पहले हो चुकी थी| उनके पति की मृत्यु के बाद एकलौता पुत्र भी बीमारी के कारण उसकी मृत्यु हो गईं थी | अब विधवा महिला के पास दो बेटियां हैं जिनका विवाह करने के लिए डर बना रहता है वह कैसे करेगी | वही इधर बारिश के चलते उसका घर भी धराशाई हो गया | अब देखना यह है कि राजस्व विभाग की तरफ से क्या सहयोग किया जाता है |

