मितौली खीरी।। थाना परिसर मितौली में उप जिला अधिकारी मितौली विनीत कुमार उपाध्याय थाना अध्यक्ष मितौली आलोक कुमार धीमान की मौजूदगी में चेहल्लुम व जन्माष्टमी पर्व को लेकर पीस (शांति) कमेटी की बैठक आयोजित की गई
उप जिलाधिकारी मितौली ने मौजूद धर्मगुरु ,उलेमा ,ग्राम, प्रधान, बीडीसी व उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले त्योहारों को लेकर बैठक बुलाई गई है समस्त उपस्थित सम्भ्रान्त नागरिकों से विशेष आगृह है कि कुछ नया न करते हुए भाईचारे को कायम रखते हुए हंसी-खुशी आपस में मिल जुल कर शासन की गाइडलाइन के अनुसार ही पर्व मनायें अगर कहीं कोई किसी प्रकार का त्योहार में व्यवधान उत्पन्न करता है उसकी जगह जेल में होगी चाहे वह कितनी पहुच वाला क्यों न हो थाना अध्यक्ष मितौली आलोक कुमार धीमान ने कहा कोई व्यक्ति गलत नीयत से शांति भंग करने का प्रयास करेगा उसकी जगह जेल में होगी आए हुए समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।

