ओयल। जनपद सीतापुर के थाना हरगांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मरखापुर प्राथमिक विद्यालय के पास कन्नौज से जल लेकर आ रहे कांवड़ियों में से ओयल चौकी क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम खागीओयल निवासी अनूप कुमार(48) पुत्र त्रिवेणी प्रसाद मिश्रा को सुबह करीब 7बजे सीतापुर से तेज रफ्तार में आ रही अनुबंधित रोड़वेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। कांवड़िये की मौत से नाराज हजारों की संख्या में कांवड़यात्रियों ने बस शीशे तोड़ डाले तथा रोड़ पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही ओयल चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश सरोज दलबल के साथ मौके पर पहुॅचे और बस व चालक को अपने कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। नाराज कांवड़ियों का अरोप था कि हरगांव थाने की पुलिस अगर मुस्तैद होती तो शायद यह हादसा न होता। वहीं घटना के करीब एक घंटे बाद जनपद सीतापुर थाना हरगांव इंपेक्टर दलबल के साथ मौके पर पहुॅचे। करीब तीन घंटे चल हाई बोल्टेज ड्रामें के बाद लखीमपुर विधायक योगेश वर्मा, आरएसएस से आचार्य संजय मिश्र के समझाने पर कांवड़ियें शांत हुए, इसके बाद सीतापुर पुलिस ने शव को कब्जे में परीक्षण के लिए भेज दिया। जिसके बाद हाइवे पर आवगमन बहाल हो सका।

