मितौली। कस्बा मितौली स्थित लखीमपुर- मैगलगंज मार्ग पर विकासखंड मितौली परिसर के सामने स्थित बाबू लस्सी कार्नर पर बाबू कश्यप, सौरभ गुप्ता, एवं मिंटू भार्गव, कांवरियों आदि के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में कावड़ियों को पूड़ी सब्जी, कोल्ड्रिंक, फल, मिनरल वाटर, हलुवा प्रसाद आदि वितरित किया गया।
बीते शनिवार को ॐ जय भोले शिव शक्ति कांवरिया सेवा समिति मितौली के द्वारा कस्बा मितौली से छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में भोले बाबा का जलाभिषेक करने के लिए कांवरिया सेवा समिति के अध्यक्ष निर्मल राठौर व कमेटी की देख रेख में करीब 200 कांवरियों का जत्था मितौली से फर्रुखाबाद घटियाघाट से जल भरकर पैदल यात्रा करते हुए कांवर यात्रा गोला गोकरननाथ में जलाभिषेक कर बाबा टेढ़े नाथ के दर्शन पूजन के उपरांत गाजे-बाजे के साथ मितौली वापस पहुंची थी। रविवार को लखीमपुर मैगलगंज मार्ग पर ब्लाक परिसर मितौली के सामने स्थित बाबू लस्सी कॉर्नर के निकट बाबू कश्यप, सौरभ गुप्त एवं मिंटू भार्गव व समस्त कांवरियों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में कांवरियों को पूड़ी सब्जी, कोलड्रिंक, फल, मिनिरल वॉटर, हलुवा प्रसाद का वितरण किया गया इस दौरान सैकड़ों भोला भक्त क्षेत्र के गणमान्य नागरिक माताओं बहनों ने भोले बाबा के भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को धन्य बनाया।

