लखीमपुर खीरी | बंजरा गेस्ट हॉउस में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के निर्देश पर लखीमपुर खीरी में आठों विधानसभाओं की समीक्षा बैठक लखनऊ मंडल अध्यक्ष अरविंद राजवंशी व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में संपन्न हुई |
उसके बाद बारी-बारी से आए हुए पदाधिकारियों ने अपना परिचय दिया |
इस बैठक का संचालन लखीमपुर खीरी के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम द्वारा किया गया |
आजाद समाज पार्टी के लखनऊ मंडल अध्यक्ष अजय राजवंशी ने कहा कि मैं 37 वर्ष का हो गया हूं और मेरे पिताजी पूर्व ब्लाक प्रमुख,बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष उन्नाव के रहे हैं | और कुछ साल बाद मेरे पिताजी की हार्ड अटैक के दौरान मौत हो गई | और हमारे पिताजी और मैं हमेशा बसपा का ईमानदारी से काम करता रहा | और मुझे 2017 में विधानसभा सचिव के पद पर सात माह तक कार्य किया |

आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम समीक्षा बैठक में बोलते हुए

और मैं हमेशा 17 वर्ष तक बसपा में ईमानदारी से काम किया
जब लगातार पार्टी का स्तर गिरता देखा तो हमने बसपा पार्टी को छोड़ दिया |
जिसके बाद हमने देखा दलितों पर अत्याचार के खिलाफ सिर्फ चंद्रशेखर आजाद बोलते थे |
लगातार उत्तर प्रदेश में भीम आर्मी का नाम बढ़ता जा रहा था और जन-जन दलित शोषित पीड़ितों की आवाज बनता जा रहा था | जब चंद्र शेखर आजाद ने आजाद समाज पार्टी बनाकर तैयार किया उसके बाद हमने आजाद समाज पार्टी में शामिल हुए और जिला अध्यक्ष के पद पर अच्छा कार्य किया उसके बाद मुझे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद द्वारा लखनऊ मंडल का मंडल अध्यक्ष बनाया गया | जब देश में इस प्रकार के काले कानून आया था फिर दिल्ली के जामा मस्जिद पर मुसलमानों के पक्ष में सिर्फ चंद्रशेखर आजाद बोले थे | और कोई उनके हक की बात करने का काम नहीं किया था | आज इसीलिए हम हर जनपद के विधानसभा स्तर पर अपने पदाधिकारी बना चुके हैं |
और बाबा साहेब मान्यवर कांशी राम साहब के विचारधारा को लेकर आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं |
इस अवसर पर विधानसभा के सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे |

