मितौली खीरी। कृषक अन्त्योदय फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के इफको उर्वरक विक्री केंद्र पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री बृजेश सिंह व विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रमुख मितौली राजीव वर्मा की उपस्थिति में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 1.25 लाख किसान समृद्धि केंद्रों को राष्ट्र के किसानों के लिए समर्पित किए जाने के अवसर पर किसान सम्मान निधि की चौदहवी क़िस्त 8.5 करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री द्वारा निर्गत किए जाने व इफको की सल्फर युक्त यूरिया गोल्ड उत्पादन की शुरुआत के अवसर पर राजस्थान के सीकर में आयोजित कार्यक्रम को दूर संचार सजीव चित्रण के माध्यम से काफी संख्या मे उपस्थित किसानों के साथ देखा गया। किसानों को सशक्त रूप से समृद्ध बनाने के लिए यूरिया में सल्फर युक्त यूरिया गोल्ड के द्वारा ज़मीन में सल्फर की कमी को दूर किया जा सकेगा जिससे उत्पादन में बढ़ोत्तरी हो सकेगी। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन द्वारा कृषि में सुधार करने के लिए क्षेत्र में नित नए- नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं नैनो यूरिया , डीएपी का उत्पादन, करके आज अन्य देशों को भी आपूर्ति की जा रही है। कार्यक्रम में एडीओ एजी नैमिष कुमार यादव ,एडीओ पीपी अमित बाजपेई, एवं कृषि विभाग के ब्लाक कर्मचारी सहित क्षेत्रीय प्रगतिशील किसानों मे सुरेश शुक्ला, राजेश पाल, विश्राम लाल मौर्य, महेश मौर्य, राजकुमार गुप्ता, कालिका प्रसाद मिश्रा, दिनेश पांडे, शिवराज यादव, पप्पू मिश्रा, सिंधु शुक्ला, हरिशंकर पम्मी, शेरा राठौर, छविनाथ चौहान, गोपाल , राहुल गुप्ता, अवधेश जायसवाल, सर्वेश भास्कर , रिंकू राठौर, विनोद मौर्य, शिव कांत गुप्ता, अमित शुक्ला, टिल्लू मिश्रा,जितेंद्र जयसवाल, रामू मौर्य, अरविंद मौर्य, अंकित भास्कर, अनिल मौर्य , यशपाल वर्मा, अखिलेश कुमार, राधेश्याम रामकुमार ,मुंशी राम, फूलचंद, रामस्वरूप ,ज्ञानेंद्र कुमार ,बाबूराम ,शैलेंद्र कुमार, मनोज, अमित,सहित बड़ी संख्या में किसानों ने सहभागिता प्रदान की।
कार्यक्रम का संचालन उप कृषि निदेशक लखीमपुर अरविंद मोहन मिश्रा ,इफको के जिला प्रबंधक एस सी मिश्रा, व क्षेत्रीय प्रबंधक गुंजन के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का स्वागत कृषक अंत्योदय एफ पी ओ के डायरेक्टर धीरज मिश्रा द्वारा किया गया। एपीओ की प्रबंध निदेशक कल्पना मिश्रा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

