उत्तर प्रदेश में 1.25 लाख प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र को समर्पित करने के अवसर पर व किसान सम्मान निधि की चौदवीं किस्त के रूप में 8.5 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में हस्तांतरित करने के अवसर पर पूर्व राज्यसभा सदस्य जुगुल किशोर ने मैगलगंज मंडी समिति में स्थित fsc क्रय केंद्र राजस्थान के सीकर में आयोजित कार्यक्रम को टेलीविजन के माध्यम से किसानों के साथ देखा और कार्यक्रम में भाग लिया इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर ने कहा किसान कल्याण को सतत समर्पित आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज का दिन किसान साथियों के जीवन में आशा समृद्ध और विकास का नया सवेरा लेकर आया है
आज ‘ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ की 14वीं किस्त ₹17,000 करोड़ से अधिक की सम्मान राशि 8.5 करोड़ से अधिक किसानों को सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई है, जिसमें उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ अन्नदाता किसान लाभान्वित हुए हैं।

