सांसे हो रही हैं कम, आओ पेड़ लगाए हम – योगाचार्य धर्मेन्द्र प्रजापति गुरु गोरख नगरी में बहुतायत जनमानस के स्वास्थ्य जीवन देने के लिए ओम फिटनेस योग संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगाचार्य धर्मेंद्र प्रजापति जी योग के साथ पर्यावरण दिवस पर योगाभ्यास करा कर पर्यावरण संरक्षण हेतु दिव्य जूता जागरूकता रैली निकालकर 800 से अधिक पौधों का वितरण कराएं।
सैकड़ों से अधिक योग साधकों ने इस जागरूकता रैली में अपना विचार साझा किया और सभी को संदेश देने का कार्य किए । युवा योगाचार्य धर्मेंद्र प्रजापति जी ने बताया कि योग के साथ हमें पर्यावरण को लेकर के चिंतन करना चाहिए और इस पर्यावरण दिवस पर हम सभी को शपथ लेना चाहिए कि हम सभी को मिलकर भारत और विश्व को स्वस्थ और निरोगमय बनाने हेतु हर वर्ष पर वृक्ष लगा कर के कई पुस्त कों जीवन देने का कार्य करें ।
ऐसे में उन्होंने कहा कि “सांसे हो रही है कम आओ पेड़ लगाए हम” का स्लोगन लिए सैकड़ों साधक प्रेमियों ने इस नारे को एक दूसरे के दिलों में उतारने का प्रयास किए। इस पुनीत सेवा कार्य में जिला निरीक्षक प्रभारी डॉ कुंवर गोरखपुरी , मीडिया प्रभारी प्रमोद गौड़ व अन्य प्रभारी व्यास चौरसिया , मुकेश साहनी , गीतांजलि चौरसिया तथा मोहदीपुर विंध्यवासनी पार्क , जटेपुर उत्तरी काली मंदिर, मुंशी प्रेमचंद पार्क, प बल्लभ पंत पार्क, अंबेडकर पार्क , महंत दिग्विजय नाथ पार्क, महेवा मंडी, गोल पार्क तारामंडल से आई. के. श्रीवास्तव , नरेंद्र जी, घनश्याम जी, राधा कृष्ण जी , राजेश जी , हर्ष ,शोभा पांडे जी , नीतू सिंह , पूनम , रानी देवी , श्वेता दुबे , कंचन शाही , हेमलता , मंजू , नीलू यादव , सरिता प्रजापति , सुमन, शिवानी, सीमा शैल, शालिनी, दीप्ति , सुनीता शैल, इत्यादि सैकड़ों से अधिक लोगों ने भाग लेकर इस कार्य को एक नया पैगाम देने का कार्य किया।

