मैगलगंज खीरी। प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार राय के स्थानांतरण होने पर कोतवाली मैगलगंज में उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। कोतवाली स्टाफ समेत गणमान्य नागरिकों व पत्रकारों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान श्री राय ने स्टाफ समेत मैगलगंज क्षेत्र के लोगों के सहयोग की सराहना की। इस मौके पर क्राइम इंस्पेक्टर रमेश द्विवेदी, चौकी प्रभारी औरंगाबाद जितेन्द्र पाल सिंह, फत्तेपूर उदयवीर सिंह, मढिया घाट दिलीप कुमार राय, संतू लाल भारती, सुरेन्द्र सिंह, मित्रकुमार अवस्थी, देवेंद्र बाजपेई, अमृतेश अवस्थी, विनीत दीक्षित, कमल बिहारी गुप्ता, प्रधान लल्लू खां, लालता प्रसाद, नरेंद्र मिश्रा, अमित शुक्ला, हर्ष गुप्ता समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

