मोहम्मदी|क्षेत्र में अचानक तेज आंधी के साथ पानी की बौछारें पड़ने लगी जिसके चलते बिजली गुल हो गई दोपहर बाद तक लाइनों में आए फाल्ट दुरुस्त न हो पाने पर पानी के लिए ग्रामीण से लेकर कस्बे में त्राहि-त्राहि मच गई। आपूर्ति बाल होने की जानकारी के लिए लोग कंट्रोल रूम के फोन की घंटियां घन घनाती रही। विभाग के जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लिया जिससे लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा।
गुरुवार सुबह 4 बजे अचानक क्षेत्र में तेज धूल भरी आंधी आ गई और गरज चमक के साथ बूंदे पडने लगी। जर्जर लाइनों पर चल रही विद्युत आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई । पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई ।दोपहर बाद तक कई लाइनों पर आपूर्ति बहाली हुई जबकि कई हाईटेंशन लाइनों पर आपूर्ति चालू न हो पाने से लगभग 50 से अधिक गांव के लोग बूंद पानी को तरस गए। कस्बा में बिजली बाधित होने पर इनवर्टर धोखा दे गए जिससे लोगों भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
एसडीओ शुभमं मौर्या ने जानकारी देकर बताया छुटपुट लाइन फाल्ट को लेकर कुछ स्थानों पर आपूर्ति बाधित है जबकि अन्यं लाइनों पर आपूर्ति सामान्य रूप से शुरू की जा चुकी है।
।
क्षेत्र में अचानक तेज आंधी के साथ पानी की बौछारें पड़ने लगी जिसके चलते बिजली गुल हो गई दोपहर बाद तक लाइनों में आए फाल्ट दुरुस्त न हो पाने पर पानी के लिए ग्रामीण से लेकर कस्बे में त्राहि-त्राहि मच गई। आपूर्ति बाल होने की जानकारी के लिए लोग कंट्रोल रूम के फोन की घंटियां घन घनाती रही। विभाग के जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लिया जिससे लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा।