शाहजहांपुर / तिलहर थाना क्षेत्र की चौकी बिरसिंहपुर के तेजतर्रार चौकी इंचार्ज राजेश कुमार सिंह ने कच्ची शराब माफिया पर बड़ी छापेमारी कर शराब माफियाओं पर बड़ी कार्यवाही की है।
आपको बता दें जब से चौकी इंचार्ज राजेश कुमार सिंह ने चार्ज संभाला है तबसे दबंग प्रवृत्ति के व्यक्ति एवं कच्ची शराब माफियाओं का दम तोड़ने का काम लगातार किया जा रहा है।
वहीं चौकी इंचार्ज राजेश कुमार सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बरैंचा क्षेत्र में गर्रा नदी के किनारे बड़ी मात्रा में माफियाओं द्वारा अवैध कच्ची शराब निकालने का कार्य किया जा रहा है।
चौकी इंचार्ज निर्भय होकर पुलिस टीम के साथ गर्रा नदी के किनारे पहुंचे वहां देखा कि बड़ी मात्रा में लहन पड़ी हुई है और और शराब की भट्टी चढ़ी हुई जल रही है। पुलिस ने अपनी सतर्कता दिखाते हुए शराब खींच रहे व्यक्तियों को करीब 40 लीटर शराब के साथ पकडा तथा लगभग 1500 लीटर शराब की लहन मौके पर ही नष्ट कर दी गई । तो वहीं मिली जानकारी के अनुसार आप को बता दें कि गांव बरैंचा में कच्ची शराब का बड़ा कारोबार होता था।जहां पर शराब माफिया बेखौफ थे। जबसे चौकी इंचार्ज राजेश कुमार सिंह ने चार्ज संभाला है तब से इनका रोजगार ठप हो गया था। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने का कार्य किया जा रहा है।

