खमरिया खीरी। ईद का त्यौहार कस्बे व क्षेत्र में बड़े ही अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया। इस दौरान ईदगाहों व मस्जिदों में शांतिपूर्ण ढंग से अकीदत के साथ नमाज अदा की गयी। नमाज के बाद सामूहिक रूप से खैर व आफियत, अपने गुनाहों से माफी, जहन्नुम से बचाव तथा आपसी भाईचारे व सामाजिक सौहार्द तथा देश मे शांति के लिए सामूहिक दुआ की गई।
तहसील क्षेत्र मे शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ ईद उल फितर का त्यौहार ईदगाह धौरहरा मे एसडीएम धौरहरा अनुराग सिंह,सीओ धौरहरा पीपी सिंह, नायब तहसीलदार धौरहरा,प्रभारी निरीक्षक धौरहरा विवेक कुमार उपाध्याय,प्रभारी चौकी कस्बा रामजीत यादव मौजूद रहे और मुश्लिम भाइयों से गले मिल कर ईद की मुबारक बाद दी। वही ईसानगर क्षेत्र मे नायब तहसीलदार शशांक शेखर मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक ईसानगर पंकज त्रिपाठी, खमरिया थानाध्यक्ष शिवा जी दुबे पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

