पंकज कुमार
मितौली खीरी | मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र के बल्लीपुर गांव में आज करीब 11:00 बजे के आसपास आग लग गई| कई एकड़ गन्ने और गेहूं की फसल जलकर बर्बाद हो गई | आग इतनी तेज थी कि किसान कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया
ऐसे मौके पर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई मौके पर कोतवाल दीपक राय ने तीन पुलिस फोर्स को भेजकर ग्रामीणों की फसल बर्बाद होने से बचाने में काफी सहयोग किया | जिसमें किसान भगवती चरण हरिदत्त लेखराम मूलचंद दिनेश कुमार सौरभ विनय किसानों का काफी खेत में खड़ी फसल जलकर राख हो गई | जिसमें मैगलगंज कोतवाल ने फायर ब्रिगेड को सूचना दिया जिसमें एक मितौली से एक सदर से मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया | इस अवसर पर राजस्व विभाग की टीम अरुण चौधरी, पुलिस टीम विरेंद्र दरोगा दिलीप राय हरिशंकर वर्मा पहुंचें |

