मोहम्मदी खीरी। मोहम्मदी तहसील क्षेत्र में परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षिका को राज्यस्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।शिक्षिका मोनिका शर्मा को पाठ योजना में प्रथम उत्कृष्ट सम्मान से लखनऊ में सम्मानित किया गया। लखनऊ स्थित राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के मुख्यालय पर राज्य स्तरीय पंचम आदर्श पाठ योजना प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ।राज्य संसाधन और प्रशिक्षण परिषद निदेशक डॉ अंजना गोयल डॉ सचान संयुक्त निदेशक और दीपा तिवारी उप शिक्षा निदेशक ने विजेता शिक्षक सम्मानित किया प्रथम श्रेणी में आ गया। सहायक अध्यापक मोनिका शर्मा संविलियन विद्यालय असौवा को अंग्रेजी में प्रथम श्रेणी उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा में विजेता शिक्षका को मेडल पहनाकर और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मान का फोटो वायरल होते ही सोशल मीडिया से लेकर दूरभाष पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
