लखीमपुर खीरी के विकास खंड मितौली के ग्राम कानाखेड़ा में अज्ञात कारणों से लगी आग मौसम बदलते ही आगजनी के मामले आने लगे ग्राम कानाखेड़ा में हेमराज पुत्र महावीर के घर कल शाम करीब 9 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गईं पूछने पर पीड़ित के द्वारा बताया गया कि जब हम सब खाना खा रहे थे तभी अचानक बाहर पड़े छप्पर में आग लगी चुकी थी जब तक बुझाते तब तक आग काफी भयानक रूप ले चुकी थी और अंदर पड़े छप्परो ने आग पकड़ ली जिसमे सारा गृहस्थी का सामान रखा था जैसे तैसे थोड़ा कुछ निकाल पाए वही बचा और सरसो भी रखी थीं सारा सामान जल कर खाक हो गया पीड़ित काफी गरीब हैं अब पीड़ित के सामने खाने की भी दिक्कत है पीड़ित परिवार में छोटे छोटे बच्चों के सामने खाने की समस्या तक हो गयी पीड़ित परिवार इस घटना से काफी परेशान है देखना ये है कि पीड़ित परिवार को प्रसाशन क्या मदद करेगा या नहीं |
