पंकज कुमार( चीफ एडिटर )
मितौली खीरी | विकासखंड मितौली में सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन खण्ड विकास अधिकारी मितौली सूर्य प्रकाश मिश्र के दिशा निर्देशन में किया गया
जिसका शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि कस्ता विधायक माननीय सौरभ सिंह सोनू एवं सांसद प्रतिनिधि द्वारा किया गया विशिष्ट अतिथि के रूप में बलवीर सिंह पूर्व प्रमुख मितौली, राजीव वर्मा पूर्व प्रमुख मितौली, सुमित तिवारी, विपुल पटेल, मनोज सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बबौना वीर विक्रम सिंह खंड शिक्षा अधिकारी मितौली शत्रुघ्न सरोज उपस्थित रहे। शिक्षिकाओं ने सरस्वती बन्दना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया एवं मनमोहक रंगोली बनाया।
आज की प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में मुजम्मिल अली प्रथम, 400 मीटर दौड़ में शिवम कुमार प्रथम, 1500 मीटर दौड़ में अखंड प्रताप सिंह प्रथम, 100 मीटर बालिका वर्ग में डाली प्रथम, रहीं 400 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में विनीता कुमारी प्रथम रही लम्बी कूद में महिला वर्ग में हिमांशी ठाकुर प्रथम रहीं वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पथरा विजेता रही वहीं उपविजेता अबगांवा रही कबड्डी पुरुष वर्ग में बेहड़ा लाल विजेता एवं उपविजेता मितौली रही बालिका वर्ग कबड्डी में चपरदहा विजेता एवं उपविजेता मितौली रही।
वहीं पी आर डी के बी ई ओ सुधीर कुमार सहित पी आर
डी के जवान उपस्थित रहे निर्णायक की भूमिका में मुनेश कुमार सहित बेसिक शिक्षा विभाग से खेल अनुदेशकों ने खेल संपन्न करवाया। इस अवसर पर विकासखंड के सहायक विकास अधिकारी राजेश कुमार शुक्ला, आलोक कुमार अवस्थी, मनोज कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अमीर चंद राणा, गोल्डी वर्मा, पूजा वर्मा तथा धन देवी ग्राम पंचायत अधिकारी सहित खिलाड़ी हम सम्मानित लोग मौजूद रहे |
