मितौली खीरी । तहसील मितौली लखीमपुर जनपद में बे-मौसम बरसात तेज हवा व ओलावृष्टि के प्रकोप से नष्ट हुईं सैकडों किसानों की फ़सलें, मितौली ब्लाक क्षेत्र के गांवों में भी बे मौसम बरसात तेज़ हवा व ओलावृष्टि के प्रकोप से नष्ट हुई फसलें किसानों के खिलखिलाते चेहरे बदले निराशा में, बताते चलें जहां चंद दिनों में फसल काटने की उमंगता झलक रही थी वही बरसात के प्रकोप के कारण अपनी फसल को देख कर किसानों के चेहरों पर निराशा दिखाई दे रही है। आज मंगलवार सुबह को अचानक मौसम में बदलाव आया और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। जिससे किसानों की गेहूं की फसल गिर गई। गेहूं की फसल में इस समय बाली आई हुई है हवा के साथ बारिश से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। इससे गेहूं की पैदावार कम हो सकती है। सरसों की भी फसल इस समय पक कर तैयार है और बारिश के कारण सरसों की फसल में भी काफी हुआ है।
