मोहम्मदी खीरी | विधानसभा में ग्राम पंचायत फरेंदा में परम पूज्य बोधिसत्व भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण बहुजन समाज पार्टी के तेजतर्रार जिला अध्यक्ष जयवीर गौतम के कर कमलों द्वारा किया गया
जिसके बाद जिला अध्यक्ष ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्होंने उनके बारे में बताया के आज सौभाग्य की बात है ऐसे महापुरुष की प्रतिमा का अनावरण करने का जो अवसर आप लोगों ने दिया है उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं और इस अनावरण के अवसर पर मैं सभी लोगों को बताना चाहूंगा कि आज जो सभी को अधिकार मिले हैं वह बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की बदौलत मिला है वरना इस प्रतिमा का अनावरण करने का भी अवसर प्राप्त नहीं था और आप लोगों को बैठने का भी अधिकार नहीं था लेकिन धन्य है ऐसे महापुरुष को जिन्होंने भारत का संविधान बनाकर भारत के संविधान में सभी को संवैधानिक अधिकार दिए
बाबासाहेब तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा गांव गांव में लग रही है तो उनके विचारों को उनसे प्रेरणा लेकर सबक सीखना चाहिए अच्छे मार्ग पर जाना चाहिए तभी आप सभी लोगों का उद्धार हो सकेगा | गांव के सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद पुनः देता हूं
इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी के बहुजन वॉलिंटियर्स फोर्स के महिला एवं पुरुष व सम्मानित नागरिक लोग मौजूद रहे |
