मितौली खीरी । विकासखंड मितौली की किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड मितौली खीरी में 9 संचालक जिसमें ग्राम पंचायत ओदारा ऑलपुर से शिव शंकर लाल, मैंनहन से राजकुमार, सेमरावा से राम आसरेपाल व रंजना देवी पत्नी सुधीर सिंह लल्हौआ से नीरज सिंह , व अरुणा देवी पुत्री आसाराम ,मितौली ग्राम पंचायत से शैलेश कुमार, सचिन कुमार संचालक पद पर निर्बिरोध संचालक चुनेंगे थे
निर्वाचन अधिकारी मितौली राजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि मितौली किसान सेवा सहकारी समिति में संचालकों ने सभापति पद पर सचिन कुमार शुक्ल और उपसभापति पर राम आसरे पाल को उपसभापति सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया और अन्य समितियों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधि चुने गए। जिला सहकारी बैंक में भेजे जाने वाले प्रतिनिधि वीरेंद्र कुमार ,बृजेश सिंह ,अवनीश कुमार, राजेंद्र सिंह, मुकुल कुमार, प्रदीप कुमार मिश्र, क्रय विक्रय समिति मैगलगंज राजाराम नोखे अलपुर, केंद्रीय उपभोक्ता भंडार लखीमपुर कामता प्रसाद बटाउ, क्रय विक्रय सीमित मैगलगंज रामस्वरूप राठौर, केंद्रीय उपभोक्ता भंडार लखीमपुर जगदीश प्रसाद तेंदुआ, पीसीयू लखनऊ नितीश गुप्त, सहकारी संघ लिमिटेड कस्ता सुरेश सिंह, जूट संघ लखीमपुर सुचेंद्र सिंह, जिला संघ फेडरेशन लखीमपुर मनोज कुमार राजवंशी, के एकल नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार शुक्ल समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए ।जिला मंत्री भाजपा बृजेश सिंह ने समस्त नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष व समस्त समितियों के संचालकों को निर्विरोध निर्वाचित होने पर माला पहना कर मिठाई खिलाते हुए मंगलमय भविष्य की कामना के साथ बधाई दी।
