मितौली खीरी । विकासखंड मितौली की किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड मितौली खीरी में 9 सीटों के लिए आज सुबह 10 बजे से 4 बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री व भरे जाने का कार्य पूरा हुआ जिसमें ग्राम पंचायत ओदारा ऑलपुर से शिव शंकर लाल, मैंनहन से राजकुमार, सेमरावा से राम आसरेपाल व रंजना देवी पत्नी सुधीर सिंह लल्हौआ से नीरज सिंह , व अरुणा देवी पुत्री आसाराम ,मितौली ग्राम पंचायत आरक्षित सीट से शैलेश कुमार, मितौली जनरल से सचिन कुमार व अवनीश कुमार नें अपने अपने संचालक पद हेतु नामांकन पत्र दाखिल किए
निर्वाचन अधिकारी मितौली राजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि मितौली किसान सेवा सहकारी समिति में केवल 9 संचालक चुने जाने हैं जिससे आज 4 बजे तक 10 परचे विक्री हुए और दसों पर्चे प्रस्तावक समर्थक की उपस्थिति में जमा किए गए इसमें ओदारा ऑलपुर 1 सीट में से एक, तेंदुआ मैं एक सीट से एक, सेमरांवां में 2 सीटों में से दो, लल्लौआ में दो 2 सीटों में से दो, और मितौली क्षेत्र से 2 सीटों में तीन नामांकन प्राप्त हुए हैं जिसमें हरिजन आरक्षित सीट से एक व सामान्य सीट से 2 नामांकन प्राप्त हुए हैं अगर स्थिति ऐसी रही तो एकल नामांकन वाली सीटों पर चुनाव ना होकर मितौली एक सामान्य सीट पर 2 नामांकन प्राप्त होने के कारण चुनाव होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
