मितौली खीरी | पुलिस अधीक्ष जनपद खीरी द्वारा वाछिंत अभियुक्तगणों व जिला बदर अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत एवं राजेंद्र प्रसाद क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल पर्यवेक्षण मे व प्रभारी निरीक्षक थाना मितौली के कुशल नेतृत्व मे थाना मितौली पुलिस द्वारा न्यायालय जिलाधिकारी वाद सं0 1543/2021 राज्य बनाम अयूब अंतर्गत धारा 3(1), उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 आदेश तिथि 12.01.2023 के अनुपालन मे सम्बन्धित अभियुक्त अयूब पुत्र मोईन नि0 ग्राम कस्ता थाना मितौली जनपद खीरी को उ0नि0 आदित्य प्रताप सिंह द्वारा जिला बदर आदेश तामीला कराकर जनपद लखीमपुर खीरी की सीमा से बाहर थाना इमलिया सुल्तानपुर जनपद सीतापुर बार्डर पर छोडा गया था। आज उ0नि0 आदित्य प्रताप सिंह को रात्रि गश्त के दौरान सूचना मिलने पर उपरोक्त अयूब कस्ता ममरी रोड पर सांई गैस एजेन्सी के पास खडा हुआ मिला । अभियुक्त अयूब उपरोक्त को कस्ता ममरी रोड सांई गैस एजेन्सी के पास से समय करीब 04.45 बजे गिरफ्तार किया गया। जिसके विरूद्ध थाना हाजा पर मु0अ0सं0 99/23 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डागर्दी नियन्त्रण अधिनियम पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 आदित्य प्रताप सिंह,का0 नवी आलम अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
