मितौली खीरी। कस्बा मितौली में शासन के आदेशानुसार अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत लखीमपुर मैगलगंज मार्ग पर मितौली कस्बे में विकासखंड मितौली से लेकर बड़ागांव तिराहा से लड़ैती देवी पेट्रोल पंप तक चला प्रशासन का बुलडोजर
उपजिलाधिकारी मितौली विनीत कुमार उपाध्याय व तहसीलदार मितौली अमिता यादव व राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की मौजूदगी में मितौली कस्बे में सड़क के दोनों तरफ अवैध अतिक्रमण के चलते पूर्व में दुकानदारों को नोटिस देकर चिन्हाकन किया गया था | लेकिन अवैध अतिक्रमण धारियों के कान में जूं तक नहीं रेंगा जिससे आज प्रशासन ने निर्धारित तिथि के अनुसार जेसीबी लेकर सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण हटाया गया इस अवसर पर कानूनगो राजेंद्र प्रसाद क्षेत्रीय लेखपाल राम गोविंद राणा पुलिस मितौली क्षेत्राधिकारी राजेंद्र प्रसाद सोनकर थानाध्यक्ष मितौली आलोक धीमान सहित समस्त राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी व भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटवाया गया|
