मितौली खीरी।श्री कृष्ण ध्यान योग साधनापीठ ट्रस्ट के तत्वाधान से ग्राम तेंदुआ में सप्त दिवसीय चतुर्थ श्री शतचंडी महायज्ञ कन्या भोज भंडारे के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ यज्ञ सम्पन्न हुई। दूर दराज पधारे परम विद्वान वक्ता मानस मर्मज्ञ अनमोल मिश्र, परम विद्वान संतोष मिश्र, परम विद्वान अशोक शुक्ल, साध्वी प्रिया प्रियदर्शनी छपरा बिहार, मानस मर्मज्ञ मुन्नालाल मिश्रा मधुर शाहजहांपुर, परम विद्वान पुरुषोत्तम कृष्ण गोस्वामी गोला, मानस मर्मज्ञ आदित्य तिवारी शिखर सीतापुर, परम् विद्वान वक्ताओं द्वारा सातों दिवस राम कथा, भगवत चर्चा की गई। यज्ञाचार्य राजीव तिवारी वैदिक मंडल द्वारा सतो दिवस वैदिक मंत्रोच्चारण से विधि विधान पूजन अर्चन कर हवन किया गया।यज्ञ पूर्णाहुति के उपरांत कन्या भोज विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मंच का कुशल संचालन परम् विद्वान सत्संग वक्ता हरि बोल जी महाराज द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम मुख्य आयोजक ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरिशंकर हरीश कुमार कोटेदार, विक्रम सिंह, लालता सिंह, छोटे सिंह, शेरू सिंह, मोनू सिंह, हरि नाम सिंह सोनू सिंह लाल जी यादव दांता जी न्यूज़ इंस्टैंस भार्गव प्रताप सिंह चौहान कपिल सिंह कप्तान सिंह सहित ग्रामवासी क्षेत्रवासियों का तन मन धन से अथक सहयोग रहा।
