मितौली खीरी | कस्ता विधानसभा 143 के अंतर्गत ग्राम पंचायत इनायत चीफ ग्रंट के बाँसताली गांव में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती के निर्देश पर गांव चलो अभियान के तहत मुख्य अतिथि उमाशंकर गौतम (लखनऊ मंडल जोन इंचार्ज कोऑर्डिनेटर) एवं विशिष्ट अतिथि बलवीर सिंह बामसेफ की उपस्थिति मे बैठक का आयोजन किया गया | जिसमें सर्वप्रथम परम पूज्य बोधिसत्व बाबा साहेब एवं मान्यवर कांशी राम साहब की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पण किया | कार्यक्रम का संचालन विधानसभा अध्यक्ष कृष्ण गौतम की अगुवाई में हुआ | मुख्य अतिथि ने सर्वप्रथम महापुरुषों के बारे में उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि ऐसे महापुरुषों अगर हमारे बीच नहीं आए होते तो सदियों से जो गुलामी जी रहे थे उनका कोई उद्धार करने वाला नहीं होता | ऐसे ही हमारे परम पूज्य बौद्ध सत्व डॉक्टर भीमराव अंबेडकर थे| जिन्होंने कठिन परिश्रम एवं विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करते हुए शिक्षा को हासिल किया था इसी वजह से उन्होंने समतामूलक समाज की स्थापना करते हुए भारतीय संविधान बनाकर दलितों का उद्धार किया | आप सभी से पूछता हूं आखिर क्यों ऐसा क्या कारण रहा है जिससे बहुजन समाज पार्टी पीछे होती जा रही है इसलिए आप सभी लोग बढ़-चढ़कर बहुजन समाज पार्टी को सत्ता में लाएंगे तभी आप सभी का भला होगा वरना कोई भी भला करने वाला नहीं होगा इसलिए आप सभी लोग बहुजन समाज पार्टी के साथ आएं और पार्टी को मजबूत करें
इस अवसर पर अशरफी पाल लखनऊ मंडल जॉन इंचार्ज राम कुमार सोलंकी राजेंद्र प्रसाद भार्गव विधानसभा महासचिव गोवर्धन लाल मंगली प्रसाद चौधरी सेक्टर अध्यक्ष आजाद कुमार टाइगर हिल्स भारती एवं बहुजन समाज पार्टी के बूथ कार्यकर्ता एवं सम्मानित नागरिक मौजूद रहे |
